एक्सप्लोर
ब्राउज़
🏠होम🔥ट्रेंडिंग📋क्लासिक व्यू💼नौकरी📋परिणाम📄एडमिट कार्ड🔑आंसर की📚सिलेबस🎓प्रवेश🏅छात्रवृत्ति📰समाचार
Special
🏛रोज़गार पत्रिका📅Today's Dashboard🗓Upcoming Calendar📡Exam Watch🔎Is Result Out?
Community
🗨️फोरम
सेक्टर अनुसार
🏢Apprentice🏢Government🏢Private🏢PSU🏢Railway🏢University
Ministry of Tribal Affairs Scholarship Central Government Active ✓ Verified

जनजातीय कार्य मंत्रालय: अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति (NOS) 2025-26

Apply
Updated 2 days ago
LAST DATE
30 Jun
2026
24 days left
📋
Notification
📝
आवेदन शुरू
🔒
आवेदन बंद
🎫
Admit Card
📝
परीक्षा
🔑
Answer Key
Result
📊
Merit List
📁
Document Verification
🎉
Joining

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने चयन वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों हेतु राष्ट्रीय समुद्रपारीय छात्रवृत्ति योजना (NOS) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह स्कॉलरशिप उन योग्य एसटी छात्रों को दी जाती है जो विदेश जाकर उच्च शिक्षा जैसे- मास्टर स्तर, पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टरल रिसर्च प्रोग्राम करना चाहते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 15 मई 2025 से 30 जून 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • ₹0/- : आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है.

कुल सीटें / स्लॉट (Total Slots)

  • कुल उपलब्ध स्लॉट: 20 सीटें

    • अनुसूचित जनजाति (ST): 17 सीटें

    • विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG): 03 सीटें

    • नोट: कुल सीटों में से 6 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)

इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:

कोर्स का नाम अधिकतम आयु सीमा (चयन वर्ष की 1 जुलाई को) शैक्षणिक योग्यता एवं न्यूनतम अंक
मास्टर्स डिग्री (Master's) 32 वर्ष संबंधित विषय में बैचलर डिग्री (Graduation) न्यूनतम 55% अंकों के साथ।
पीएचडी (Ph.D.) 35 वर्ष संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (Post-Graduation) न्यूनतम 55% अंकों के साथ।
पोस्ट-डॉक्टरल रिसर्च 38 वर्ष पीएचडी (Ph.D.) डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ।

विशेष छूट: यदि उम्मीदवार ने पहले ही दुनिया की टॉप 1,000 QS वर्ल्ड रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में अनकंडीशनल (बिना शर्त) एडमिशन प्राप्त कर लिया है, तो 55% अंकों की यह बाध्यता लागू नहीं होगी।

आय व अन्य शर्ते (Income Criteria)

  • पारिवारिक आय: सभी स्रोतों को मिलाकर उम्मीदवार के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6,00,000/- (6 लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • पारिवारिक सीमा: एक ही माता-पिता के केवल एक बच्चे को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।

छात्रवृत्ति के लाभ (Scholarship Benefits)

चयनित छात्रों को विदेश में पढ़ाई के दौरान निम्नलिखित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है:

  • विदेशी संस्थान द्वारा ली जाने वाली पूरी ट्यूशन फीस (Tuition Fees)

  • वार्षिक रखरखाव भत्ता (Maintenance Allowance): 15,400 यूएस डॉलर (यूके के लिए 9,900 पाउंड)।

  • आकस्मिक भत्ता (Contingency Allowance): 1,532 यूएस डॉलर (यूके के लिए 1,116 पाउंड)।

  • इसके अलावा वीजा शुल्क, मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम, हवाई यात्रा का खर्च (इकोनॉमी क्लास) और यात्रा के अन्य आकस्मिक खर्च।

Start Date
15 May 2026
Last Date
30 Jun 2026
Competition
🔴 High
Official Site
overseas.tribal.gov.in

Am I Eligible to Apply? Check Now:

Application Start 15 May 2026
Last Date to Apply 30 Jun 2026
Notifications, dates, results & official announcements
🔒
Login to View Live Updates

Create a free account to access all live updates, admit card dates, result notifications, and real-time changes for this vacancy.

💬
Join the Discussion
Ask questions, share tips, connect with aspirants. Get answers from toppers.
Open Forum →